फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए बनने वाली फोरलेन सड़क का हुआ शिलान्यास, सांसद बोले- मेहनत लाई रंग

Sat, 16 Jan 2021 04:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
फोरलेन का सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शिलान्यास किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए बनने वाली फोरलेन सड़क का शनिवार को सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने शिलान्यास किया। इस फोरलेन की लंबाई एक किलोमीटर है। इसका निर्माण 21 करोड़ की लागत से कराई जा रही है।
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद एक सभा आयोजन हुआ। सांसद दुबे ने कहा कि एक ही प्रयास था संसद में कुशीनगर की आवाज ऊठाउंगा। चार दिन लगातार मौका मिला था। विरोधी मानसिकता के लोगों ने एयरपोर्ट को लेकर विरोध जताया था। अब पीएम मोदी ने भरोसा दिया है कि हवाई अड्डा का उद्घाटन ऐतिहासिक होगा।

विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा विकास में विश्वास रखती है। योगी के नेतृत्व में चतुर्दिक विकास कर रहे। एयरपोर्ट की सफलता में सबका प्रयास काम आया है। कोविड में काम रूका था, लेकिन वह तेजी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व संचालान दिनेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड, हियुवा के जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन, संतोष तिवारी, प्रदुम्न तिवारी, दिव्येंदु मणि, बलराम यादव, ओमप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश जायसवाल, एक्सईएंन हेमराज सिंह, एई शरद मिश्र, जेई आरएन राव, राजेश त्रिपाठी, वार्ड सभासद रामअधार यादव, केशव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें