फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पूर्व विधायक का हृदय गति रुकने से निधन, दिन में ग्रामीणों को बांटी थी मिठाई

Wed, 03 Nov 2021 10:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
विज्ञापन
प्रमोद सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया के गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता 65 वर्षीय प्रमोद सिंह का बुधवार की देर शाम हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम असनहर निवासी प्रमोद सिंह दीपावली एवं छठ पर्व पर मंगलवार की शाम अपने  पैतृक गांव आए थे।
विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन ग्रामीणों को मिठाई वितरित करते हुए दीपावली की बधाई दी, अचानक रात 8 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हो गई उनके परिजन उन्हें उपचार  के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

प्रमोद सिंह 15वीं विधानसभा में वर्ष 2007 से 2012 तक गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतिम बसपा विधायक रहे। उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शाकिर अली को पराजित कर गौरीबीजार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। 
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के पश्चात रामपुर कारखाना तथा पथरदेवा विधानसभा क्षेत्रों में विभक्त होने के बाद गौरी बाजार विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया। प्रमोद सिंह सफल व्यवसाई के रूप में भी चर्चित रहे। मुंबई में एक बड़े कारोबारी के रूप में उन्होंने काफी प्रतिष्ठा अर्जित की अपने पूरे जीवन काल में हजारों लाखों लोगों की मदद की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें