फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: फर्जी शिक्षकों का करोड़ों का भुगतान करने वाले पूर्व वित्त एवं लेखा अधिकारी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया मेडिकल

Sun, 24 Oct 2021 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

पकड़े गए आरोपी को शनिवार की शाम एसटीएफ ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। वहीं रविवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया। पुलिस उनका चालान करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी अनुमोदन पत्र के जरिए देवरिया जिले के विभिन्न अनुदानित विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों का करोड़ों का भुगतान कराने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश लाल श्रीवास्तव को एसटीएफ ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को एसटीएफ ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। इधर, रविवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया। पुलिस उनका चालान करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


एसटीएफ गोरखपुर यूनिट में अगस्त में जनपद के दो विद्यालयों में अनुमोदन पत्र के जरिए अध्यापक बनने के मामले का खुलासा किया था। इस मामले में एसटीएफ ने 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसमें 5 लोगों को पुलिस ने तभी गिरफ्तार कर लिया था। बाकी नौ लोगों को पकड़ने के लिए 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।

इस मामले में तत्कालीन वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश लाल श्रीवास्तव पर एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि फर्जी शिक्षकों के एरियर और वेतन भुगतान की करोड़ों की राशि इनकी मिलीभगत से हुई है।
विज्ञापन


एसटीएफ ने शनिवार की रात में छापा मारकर जगदीश लाल श्रीवास्तव को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी तत्कालीन वित्त एवं लेखा अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें