फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: ट्रेन से उतरते समय गिरकर पूर्व डीजीपी की भतीजी की मौत, चार महीने पहले ही अमेरिका से आई थी शुभ्रा

Wed, 15 Feb 2023 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रेलवे स्टेशन पर हादसा हुआ है। हादसे में पूर्व डीजीपी की भतीजी की मौत हो गई। वह चाची को ट्रेन बैठाकर उतर रहीं थीं, इसी दौरान फिसल कर गिर गईं, जिससे जान चली गई। जीआरपी जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार को चाची को छोड़ने आई पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की भतीजी शुभ्रा सिंह (49) की हादसे में मौत हो गई। वह चाची को वैशाली एक्सप्रेस पर बैठाने आई थी और इसी दौरान चलती ट्रेन से उतरते समय फिसल कर गिर गए, जिससे जान चली गई। जीआरपी ने पति और रिश्तेदारों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व डीजीपी की भतीजी शुभ्रा सिंह की शादी बड़हलगंज के कोड़ारी गांव निवासी सूर्यनारायण सिंह के साथ हुई थी। वह पति बेटे और बेटी के साथ अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में रहती थी। कैंट क्षेत्र के दिव्यनगर कॉलोनी में सूर्यनारायण ने मकान खरीदा है।

चार महीने पहले शुभ्रा अमेरिका से गोरखपुर पहुंची और दिव्यनगर स्थित मकान में रहने लगी थी। इस दौरान उनकी चाची भी दिल्ली से आ गई थी। मंगलवार को चाची को वैशाली ट्रेन से दिल्ली जाना था। उन्हें स्टेशन पर छोड़ने के लिए  शुभ्रा गई थी।
विज्ञापन


ट्रेन छूटने में 10 मिनट का समय बचा था।चाची को एसी थ्री कोच में बैठाने के दाैरान ही ट्रेन आगे बढ़ गई।चलती ट्रेन से उतरते समय शुभ्रा प्लेटफार्म नंबर एक के सामने पटरी पर गिर गई।ट्रेन की चपेट में आने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ के जवान उन्हें जिला अस्तपाल पहुंचाया,  लेकिन उनकी मौत हो गई। एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है, अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें