फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई वारदात: गोरखपुर में पूर्व पार्षद के नाती को गोली मारी, हालत गंभीर

Fri, 03 Mar 2023 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
गुलरिया इलाके में गोली चलने के बाद पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के झुगियां गांव में पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को पूर्व पार्षद नत्थूलाल के नाती विक्की उर्फ तोजू (27) को पीठ में गोली मार दी गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने विक्की के भाई विनीत कुमार की तहरीर पर गांव के दिनकर उसके भाई दिवाकर और बहनोई श्याम के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्ष में 11 जनवरी को भी मारपीट हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के पाली गांव के मूल निवासी सगे भाई विक्की और विनीत झुगियां में अपने नाना नत्थूलाल के यहां रहते हैं। आरोपी दिवाकर से विक्की की पुरानी रंजिश चली आ रही है। बृहस्पतिवार को विक्की नाना को लेकर मेडिकल कॉलेज डॉक्टर को दिखाने गया था।

वापस आते समय घर से 50 मीटर पहले ही बदमाशों ने घेर लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों आरोपियों ने मारपीट की और फिर एक ने गोली चला दी। गोली विक्की के पीठ में लगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

11 जनवरी को दिवाकर ने दर्ज कराया था दोनों भाइयों पर केस

11 जनवरी 2023 को भी झुगियां गांव में मारपीट हुई थी। तब दिवाकर ने विक्की और विनीत के खिलाफ मारपीट कर पिस्टल सटाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, इसी बीच में फिर एक बार दूसरे पक्ष ने विवाद करते हुए गोली मार दी। हालांकि, गांव में दूसरी ही चर्चा है। गांव वालों की माने तो दोनों पक्ष में मारपीट हुई और इस दौरान गोली दग गई। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जिस पिस्टल से गोली चली है, वह किसकी है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें