फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी का मामला: एमपी, गुजरात के पीड़ितों ने भी पुलिस से मांगी मदद, फर्जी वेबसाइट से करते थे ठगी

Wed, 20 Apr 2022 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने कहा कि मध्यप्रदेश, गुजरात और अन्य जगहों के 20 लोग अब तक संपर्क कर चुके हैं। सभी फर्जी वेबसाइट के जरिए जालसाजी के शिकार हुए हैं। सभी से संपर्क कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुभावने हॉली-डे पैकेज के जरिए लोगों से जालसाजी करने संबंधी 20 और मामले सामने आए हैं। गुजरात और मध्यप्रदेश से जालसाजी के शिकार हुए लोगों ने कैंट पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी है। पुलिस सभी का नाम-पता नोट कर ऑनलाइन ही शिकायत मंगा रही है। खबर है कि सभी के मामले दर्ज कर पुलिस जांच कर चार्जशीट दाखिल करेगी, ताकि आरोपित को सजा हो सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल को विंग कमांडर शेखर डोरले ने कैंट थाने में जालसाजी किए जाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया है ये सभी मॉल, होटल में जाकर एक कूपन देकर मोबाइल नंबर, नाम और अन्य डिटेल भरवा लेते थे, फिर उसी नंबर पर संपर्क कर मुफ्त मूवी टिकट और होटल स्टे के लुभावने आफर देकर बुलाते थे। बताए गए जगह पर आने के बाद जालसाज लुभावने हॉली-डे पैकेज के बारे में बताकर रुपये ऐंठ लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा और मामला सामने आने के बाद अब कई पीड़ित संपर्क में आने लगे हैं। गुजरात और मध्यप्रदेश के ज्यादातर लोगों ने पुलिस से संपर्क किया है। बताया है कि उनके साथ भी ठगी की गई है। फिलहाल, पुलिस सभी से शिकायती पत्र मंगवा रही है, ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने कहा कि मध्यप्रदेश, गुजरात और अन्य जगहों के 20 लोग अब तक संपर्क कर चुके हैं। सभी फर्जी वेबसाइट के जरिए जालसाजी के शिकार हुए हैं। सभी से संपर्क कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें