इस अजगर को देखकर दहशत में आए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरिहरपुर डाक कार्यालय परिसर में सोमवार को एक अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की। लोकिन असफल रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को हरिहरपुर गांव के निवासी अक्षय प्रताप सिंह अपने घर के पीछे साफ-सफाई करवा रहे थे। इस दौरान उन्हें सूखे बांस के ढेर में एक अजगर दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।