फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महराजगंज में हिरण का मांस बरामद, आठ लोग गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 11:07 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

हिरण के शिकार की आशंका पर वन विभाग के अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इस दौरान पांच किलो हिरण का मां बरामद हुआ है।
विज्ञापन
चौक रेंज गेट पर ताला जड़ा मिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौक रेंज के जंगलों में हिरण के शिकार होने की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी बेचैन हो गए। यहां हिरण के मांस के साथ आठ लोगों को वन विभाग ने पकड़ा है। इन सभी लोगों से रेंज परिसर में पूछताछ की गई। इस दौरान मुख्य द्वार पर ताला बंद कर दिया गया। हिरण का मांस मिलने के बाद से ही अधिकारी इस पर कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह चौक रेंज गेट पर ताला जड़ा मिला। अधिकारियों की टीम अंदर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि हिरण का मांस मंगलवार की रात में ही बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेंज परिसर के अंदर किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। डीएफओ पुष्पा कुमार कांधला आरोपियों से पूछताछ करने में जुटे हैं।

डीएफओ पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि पांच किलो हिरण का मांस बरामद हुआ है। साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार कर वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें