फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में करने जा रहे थे शादी और अचानक पहुंच गई पुलिस, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 19 Jul 2020 12:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं से गोरखपुर शादी करने आए दूल्हे समेत सात लोगों को चौरीचौरा पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया है। सभी को पुलिस ने दोपहर में तरकुलहा मंदिर से पकड़ा। पुलिस इस मामले में अभी कुछ खास नहीं बता रही है, लेकिन चर्चा है कि रकम देकर युवती से जबरन शादी करने की सूचना उसे मिली थी।

विज्ञापन


हालांकि दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से यहां पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बदायूं से कुछ लोग शनिवार की दोपहर तरकुलहा मंदिर में शादी करने आए थे। मुखबिर की सूचना पर वहां चौरीचौरा पुलिस पहुंच गई और दूल्हे समेत सात लोगों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में दूल्हा, उसके साथ आए तीन लोग, सोनबरसा इलाके के एक गांव की महिला और यहीं की दो युवतियां भी शामिल हैं।


 

विज्ञापन

चर्चा : रकम लेकर युवती की मां की भूमिका निभाई

पुलिस की पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि उसकी शादी कराने के लिए बदायूं के एक व्यक्ति से चालीस हजार रुपये में बात तय हुई थी। उस व्यक्ति ने बतौर एडवांस बीस हजार रुपये लिए थे। आज वे शादी करने नहीं, बल्कि लड़की को देखने के लिए तरकुलहा मंदिर में आए थे।

इस संबंध में सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। दूल्हा सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।

ऐसी चर्चा है कि यह शादी कराने वाले गिरोह का मामला है। तरकुलहा मंदिर पहुंची महिला ने रकम लेकर दुल्हन की मां की भूमिका निभाई। एक दूसरी युवती दुल्हन की बड़ी बहन बताई जा रही है। हालांकि दुल्हन का कहना है कि वह खुद की मर्जी से यहां आई थी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें