फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: प्रतिमा-विसर्जन मार्ग के चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहेगी फोर्स, सीसी कैमरा व ड्रोन से होगी निगरानी

Sat, 06 Nov 2021 08:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में 1400 लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिमा विसर्जन के लिए 10 जोन व 30 सेक्टर में शहर बांटा गया। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में दीपावली के अवसर पर स्थापित मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रतिमा-विसर्जन मार्ग पर जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से शहर को 10 जोन और 30 सेक्टर में बांटा गया है। विसर्जन रूट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विसर्जन स्थल पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


कोविड संक्रमण कम होने के बाद इस साल जिले में 1400 स्थानों पर देवी लक्ष्मी व विघ्नहर्ता भगवान गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार की सुबह से इन प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो जाएगा। प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसको लेकर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है।

जोन के प्रभारी सीओ और इंस्पेक्टर होंगे जबकि सेक्टर का प्रभारी इंस्पेक्टर और दारोगा को बनाया गया है। विसर्जन में 15 इंस्पेक्टर, 120 दरोगा, 300 सिपाही, 60 महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से छह जगह फायर टेंडर लगाया जा रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। विसर्जन स्थल पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें