फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरोपुर गांव में तनाव-फोर्स तैनात, पुरुष घर छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
भैरोपुर गांव में तनाव-फोर्स तैनात, पुरुष घर छोड़कर भागे
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर भैरोपुर में हुई मारपीट में 16 लोग हुए हैं घायल
एजेंसी-संवाद सूत्र
पैकोलिया (बस्ती)। दो पक्षों में ठनी रार के कारण भैरोपुर गांव में तनाव है। पुलिस के डर से गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़कर जा चुके हैं। तनाव को देखते हुए गांव में तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। खुद अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह सुबह से शाम तक गांव व पैकोलिया थाने में डटे रहे। घायलों का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में अनारक्षित महिला सीट होने से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें पंडित सिंह उर्फ काली प्रसाद सिंह की पत्नी शीला सिंह के अलावा शैलेंद्र सिंह, उदयभान सिंह उर्फ पहलवान सिंह, विजय वर्मा और राम नरेश त्रिपाठी ने पत्नी या अन्य किसी महिला के नाम पर्चा दाखिल कराया था। चुनाव में शीला सिंह यानी काली प्रसाद सिंह पक्ष को जीत मिली थी। जानकारी के अनुसार तभी से काली प्रसाद और पहलवान सिंह पक्ष में तनाव चल रहा था।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के 28 लोगों पर मुकदमा
पैकोलिया। भैरोपुर गांव में हुई मारपीट में काली प्रसाद उर्फ पंडित सिंह की तहरीर पर जितेंद्र कुमार सिंह, शुभम, रंजीत, रघुवर, गुरुप्रसाद, उदयभान, राम रंग, राजकरन, सिकंदर, महेश, धर्मेंद्र, रामराज, राजकुमार समेत 17 आरोपियों पर बलवा, मारपीट, घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़, डकैती समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, दूसरे पक्ष के विवेक सिंह (पुत्र पहलवान सिंह) की तहरीर पर काली प्रसाद सिंह उर्फ पंडित सिंह, विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू, अर्जुन सिंह, अमरेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, सुनील सिंह, विमल सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, आनंद जीत सिंह उर्फ सिंटू, प्रदीप सिंह व दो-तीन अज्ञात सहित 11 के विरुद्ध बलवा, मारपीट, हत्या की कोशिश और सेवन सीएलए आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

असलहे बरामद
मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उदयभान उर्फ पहलवान सिंह की लाइसेंसी एक बैरल बंदूक और पंडित सिंह की पिस्टल बरामद की है। पिस्टल के तीन खोखे पंडित सिंह के घर की छत से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें