फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : वैलेंटाइन ने 5-2 से दर्ज की जीत

विज्ञापन
वैलेन्टाइन फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित गोरखपुर इलाइट ब्लू फुटबाँल चै​म्पियन​शिप में प्रतिभाग करते
विज्ञापन
गोरखपुर। वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब की ओर से रामगढ़ताल क्षेत्र में आयोजित अंडर-12 आयुवर्ग फुटबाॅल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने 5-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब और चरगावां फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें वैलेंटाइन फुटबॉल क्लब ने 5-2 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच फतेहपुर फुटबॉल क्लब और सनातन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें फतेहपुर की टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच संदीप स्पोर्टिंग पीपीगंज और चरगावां फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें संदीप स्पोर्टिंग ने 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। दिन का अंतिम मुकाबला एमपी इंटर कॉलेज और सनातन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इसमें एमपी कॉलेज ने 2-0 से जीत दर्ज की। मैच में निर्णायक की भूमिका रहमत, संजय चौहार, विकास, दुर्गेश, आदिल व फारूख ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें