फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कला-ग्राम, मल्टीलेवल पार्किंग और वेंडिंग जोन होंगे विकसित

Fri, 03 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना (सीएम-वीएनवाई) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम की 120 करोड़ रुपये लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं को जिला स्तरीय समिति ने मंजूरी दे दी है। इनमें पूर्वांचल की संस्कृति व लोककला को समर्पित कला-ग्राम, जोनल कार्यालय व को-वर्किंग स्पेस, थीमैटिक पार्क, मल्टीलेवल पार्किंग और वेंडिंग जोन का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन


इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर में आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ नगर निगम के राजस्व में भी वृद्धि होगी। सीएम-वीएनवाई का उद्देश्य आधुनिक तकनीक और नवाचारों के माध्यम से नगरीय आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना, नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना व नगर निकायों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में जिला स्तरीय समिति ने आवश्यक संशोधनों के बाद पांच प्रमुख परियोजनाओं का चयन किया है।

स्वीकृत परियोजनाओं में सबसे बड़ी 35 करोड़ रुपये की लागत से लालडिग्गी पार्क के पास मल्टीलेवल पार्किंग व कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा 30 करोड़ की लागत से पूर्वांचल कला-ग्राम विकसित किया जाएगा, जो क्षेत्र की संस्कृति, लोककला और पारंपरिक जीवनशैली का प्रमुख केंद्र बनेगा। जोन-चार में 25 करोड़ रुपये की लागत से जोनल कार्यालय व को-वर्किंग स्पेस बनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 करोड़ रुपये की लागत से थीमैटिक पार्क विकसित होगा। वहीं 10 करोड़ रुपये की लागत से तीन-स्तरीय मैकेनिकल वाहन पार्किंग व वेंडिंग जोन का निर्माण होगा।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी देने वाली जिला स्तरीय समिति में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त अजय जैन, जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल व पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार सिंह शामिल रहे।

मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत चयनित परियोजनाएं गोरखपुर के समग्र शहरी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इनके पूरा होने से यातायात और पार्किंग व्यवस्था बेहतर होगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

- अजय जैन, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें