फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Tips: इम्यूनिटी बढ़ाकर कोरोना को दे सकेंगे मात, आयुष मंत्रालय ने बताएं खास उपाय

Fri, 17 Apr 2020 09:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचने के लिए जितना जरूरी लॉकडाउन है, उससे ज्यादा जरूरी है कि लॉकडाउन में खान-पान का ध्यान रखना। प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के लिए डॉक्टर पौष्टिक आहार की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों को अगर लोग मान लें, तो निश्चित तौर पर लोगों की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और लोग कोरोना से लॉकडाउन में लड़ सकते हैं। उन्होंने अपील भी की है कि लोग लॉकडाउन का पालन जरूर करें।

ये है आयुष मंत्रालय की सलाह  
  • पूरे दिन गर्म पानी पीते रहिए।
  • नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट तक योगासन, प्राणायाम और ध्यान करें।
  • घर में मौजूद हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन आदि मसालों का इस्तेमाल भोजन बनाने में जरूर करें।
  • जिन लोगों की प्रतिरोधक क्षमता कम है वे च्यवनप्राश का सेवन करें। अगर शुगर के मरीज हैं तो शुगर फ्री च्यवनप्राश का इस्तेमाल करें।
  • तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सोंठ पाउडर (नहीं है तो सूखी अदरक को पीस कर चूरन बना लें) और मुनक्के से बनी काली चाय को दिन में एक से दो बार पिएं।
  • चाय में चीनी की बजाए गुड़ का उपयोग करें, इसे बेहतर बनाने के लिए नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
  • सुबह और शाम अपने दोनों नथुनों में तिल या नारियल का तेल या घी लगाएं।
  • अगर व्यक्ति सूखी खांसी से परेशान है तो दिन में एक बार पुदीने की ताजा पत्ती या अजवाइन के साथ भाप जरूर लें। खांसी या गले में खराश होने पर दिन में दो-तीन बार प्राकृतिक शक्कर या शहद के साथ लौंग के  पाउडर का सेवन करें।
  • गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घर पर रहकर लें पौष्टिक आहार

प्राकृतिक चिकित्सक एवं आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के तरीके बताए हैं। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि मौजूदा समय में कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। ऐसी स्थिति में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए जाने की जरूरत है।

लॉकडाउन में स्वास्थ्यवर्धक खाना खाने की जरूरत है। फल में नींबू, संतरा, मौसमी, पपीता, अंकुरित अनाज, मूंग, चना मेवे में किशमिश, मुनक्का, खजूर नारियल पानी जरूर पिंए। कहा कि लोग शराब, सिगरेट से दूर रहकर बेवजह देर तक बिल्कुल न सोएं। घर में रहकर योग करें जिससे कि शरीर की इम्यूनिटी बढ़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें