फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: लॉकडाउन के दौरान घुसपैठ को लेकर सरहद पर बढ़ी चौकसी, ऐसे हो रही रखवाली

Thu, 16 Apr 2020 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
विज्ञापन
सीमा पर निगरानी करते जवान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा पर लॉकडाउन के दौरान दोनों देशों की तरफ से नागरिको के घुसपैठ को लेकर भारत एवं नेपाल की एसएसबी पुलिस सतर्कता बरत रही है। चौबीस घंटे नेपाल के जवान पगडंडियों पर गस्त कर रहे हैं। इसी तरह भारतीय सुरक्षाकर्मी भी सीमा पर निगरानी तेज कर दी है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारत में 3 मई तो नेपाल में 28 अप्रैल तक लॉकडाउन है। भारत और नेपाल की सभी सीमा सील है। आवागमन पूरी तरह से ठप है। केवल अति आवश्यक सामान ले जाने वाले ट्रको को छोड़कर कोई भी वाहन चलने पर नेपाल में रोक है।

नेपाल प्रशासन ने रूपनदेही, नवलपरासी और कपिलवस्तु जिले की सभी प्रमुख नाको सहित 327 पगडंडियों पर शसस्त्र पुलिस को तैनात किया है। इसके साथ ही अवैध रूप से घुसपैठ रोकने के लिए 288 अस्थायी चेकपोस्ट स्थापित किया है। जहां दो जवान चौबीस घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शसस्त्र पुलिस डीएसपी रूपनदेही मान बहादुर शाही ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर तीनों जिले के हर एक नाको पर अस्थायी चेक पोस्ट बना कर जवान निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही पगडंडियों और नदी किनारे चौबीस घंटे गस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन

भारत में नदी के रास्ते घुसपैठ करते पांच पकड़े गए

भारत नेपाल सीमा सोनौली के नदी किनारे श्याम काट के रास्ते लॉकडाउन के दौरान अवैध रास्ते का प्रयोग कर भारत में प्रवेश कर रहे पांच भारतीय नागरिकों को एसएसबी ने गस्त के दौरान पकड़ लिया और पुलिस को सौप दिया। बुधवार की रात गस्त के दौरान एसएसबी ने नदी के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे पांच भारतीय नागरिकों को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि दो युवक अड्डा बाजार और तीन बरेली जिले के रहने वाले हैं। यह नेपाल में रह कर नौकरी करते थे। सभी की डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद क्वारंटीन में रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें