राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन खतरे के निशान से 47 सेंटीमीटर नीचे है। गोर्रा नदी का जलस्तर भी ऊपर की ओर जा रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे है। रोहिन नदी खतरे के निशान को पार कर अब नीचे की तरफ आने लगी है। बुधवार को जलस्तर खतरे के निशान से दो सेंटीमीटर नीचे आ गया। उधर, प्रशासन बाढ़-बचाव में जुटा हुआ है। एनडीआरएफ के अलावा अन्य संस्थाओं के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है।
अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। बृहस्पतिवार से जिले में भी पानी नीचे आने लगेगा। चिंता की बात नहीं है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सिंचाई विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। तटबंधों की निगरानी के लिए विभाग के इंजीनियरों के अलावा अन्य कर्मचारी तैनात हैं। नदियों के सभी तटबंध सुरक्षित हैं।- रुपेश कुमार खरे, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड 2
बुधवार को नदियों का जलस्तर
| नदी |
स्थान |
वर्तमान जलस्तर |
खतरे का निशान |
| घाघरा |
अयोध्या |
93.000 |
92.730 |
| घाघरा |
बरहज |
67.850 |
66.500 |
| राप्ती |
गोरखपुर |
74.510 |
74.980 |
| रोहिन |
तिनमुहानी |
82.420 |
82.440 |
| गोर्रा |
पिंडरा घाट |
70.150 |
70.500 |
| कुआनो |
मुखलिसपुर |
76.680 |
78.650 |