फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जून से शुरू होगी कोलकाता व प्रयागराज के लिए उड़ान, जारी हुआ शेड्यूल

Wed, 24 Jun 2020 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोलकाता और प्रयागराज की हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी सूचना है। अब एक जुलाई की जगह 26 जून से ही इन दोनों शहरों के लिए गोरखपुर से उड़ान शुरू हो जाएगी। विमानन कंपनी इंडिगो ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने विमान के आने-जाने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट सुबह आठ बजे ही कोलकाता से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे जाएगी। आधे घंटे के अंतराल के बाद यानी 8.30 बजे वही फ्लाइट प्रयागराज जाएगी। सुबह 11.10 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली फ्लाइट दोबारा 11.40 बजे बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।

अब गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए पहले जितनी ही उड़ान शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशला ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है। टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब 26 जून से ही कोलकाता और प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर दो घंटे विमान में ही बैठे रहे यात्री

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मंगलवार को दो घंटे तक एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। रनवे खाली न होने की वजह से हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट के यात्री नीचे नहीं उतर सके।

शाम 4.40 बजे गड़बड़ी ठीक होने के बाद स्पाइस जेट की फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भर सकी। इसकी वजह से करीब दो घंटे तक गोरखपुर से मुंबई जाने वाले और हैदराबाद से गोरखपुर आने वाले यात्री एयरपोर्ट पर ही विमान में बैठे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें