फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से प्रयागराज और मुंबई की उड़ानें हुई निरस्त, गोरखपुर आने वाली फ्लाइट भेजनी पड़ी लखनऊ

Tue, 02 Feb 2021 11:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते सोमवार को सभी फ्लाइटें प्रभावित रहीं। दृश्यता कम होने से इंडिगो की प्रयागराज और स्पाइस जेट की मुंबई उड़ान रद्द कर दी गई, जबकि दिल्ली और मुंबई की इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को री-शेड्यूल किया गया। इसके अलावा अन्य तकनीकी वजहों से दिल्ली से गोरखपुर पहुंची एलाइंस एयर की उड़ान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


लखनऊ पहुंचने के बाद यह उड़ान निरस्त कर दी गई। इस विमान से आ रहे कुछ यात्रियों को वैकल्पिक साधन से उनके गंतव्य तक भेजा गया। कुछ का किराया वापस किया गया, जबकि कुछ ने दूसरी फ्लाइट में टिकट समाहित कराया।

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक सोमवार की सुबह काफी देर तक कोहरे की वजह से मानक से कम दृश्यता रही। इसकी वजह से इंडिगो एयरलाइंस की सुबह साढ़े ग्यारह बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचकर यहां से फिर प्रयागराज जाने वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


इसी क्रम में मुंबई से दोपहर 12 बजे आने वाली स्पाइस जेट एयरलाइंस की उड़ान रद्द रही। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली एलाइंस एयर की दिल्ली गोरखपुर फ्लाइट तकनीकी खामी के कारण लैंड नहीं हो सकी। उसे लखनऊ के लिए डायवर्ट करना पड़ा। शाम को इस फ्लाइट को उड़ान का सिगनल तो मिला, लेकिन कम दृश्यता के कारण उड़ान को रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें