फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण उड़ानों में देरी, यात्रियों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम के चलते गोरखपुर हवाई अड्डे पर शनिवार को कई उड़ानें प्रभावित रहीं। दिल्ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइटों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह 10:50 की बजाय पूर्वांह्न 11:44 बजे पहुंची। जबकि दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट शाम 4:10 की बजाए 5:28 बजे गोरखपुर हवाई अड्डे पर उतरी। वहीं, गोरखपुर से उड़ान भरने वाली उड़ानों में भी देरी हुई। स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:10 की बजाय 1:02 बजे रवाना हुई। इसके अलावा कोलकाता जाने वाली इंडिगो फ्लाइट अपराह्न 3:50 की बजाए शाम 4:48 बजे और दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 4:40 की बजाए शाम 6:22 बजे उड़ान भर सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें