फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 28 मार्च से लखनऊ के लिए शुरू होगी गोरखपुर से उड़ान, जानिए कितना लगेगा किराया

Fri, 19 Mar 2021 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • एक घंटे में तय होगी लखनऊ की दूरी
  • 1470 रुपये देना होगा किराया

 
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से लखनऊ के लिए 28 मार्च से उड़ान शुरू होगी। इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाले अलायंस एयर का 72 सीटर विमान ही रोजाना लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगा। लखनऊ तक का सफर एक घंटे का होगा और इसके लिए 1470 रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन

 
शेड्यूल के मुताबिक नई दिल्ली से एयर इंडिया के अलाइंस एयर का विमान दिन में 11:30 बजे उड़ान भरकर 1:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। यही विमान आधे घंटे बाद दो बजे उड़ान भरकर तीन बजे लखनऊ पहुंचेगा। फिर 4:30 बजे लखनऊ से गोरखपुर के लिए उड़ान भरेगा। करीब आधे घंटे के अंतराल के बाद फिर वही विमान शाम पांच बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

गोरखपुर से अब 11 उड़ानें
लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होने के बाद गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली उड़ानों की संख्या 11 हो जाएगी। इनमें गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट और मुंबई की स्पाइस जेट की दो व  इंडिगो की एक फ्लाइट शुमार है। लखनऊ के लिए एयर इंडिया की अलायंस एयर सेवा शुरू कर रही है। जल्द ही दिल्ली के लिए इवनिंग फ्लाइट भी शुरू हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें