फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मृतकों के नाम हटे नहीं..पात्र मतदाता सूची से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम सूची में सामने आने लगीं खामियां, शिविर में पहुंचे लोगों ने दर्ज कराईं आपत्तियां
विज्ञापन


गोरखपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत अंतिम सूची जारी होने के बाद अब खामियां सामने आने लगी हैं। सूची में मृतकों के नाम भी दर्ज हैं और फॉर्म भरने के बाद भी उनके नाम हटाए नहीं गए हैं। कुछ पात्र मतदाताओं के नाम भी गायब हैं। शहर के एक वार्ड में सूची के सत्यापन के बाद यह सामने आया है, यह संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

दरअसल, सोमवार को दिग्विजयनगर वार्ड में भाजपा पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने शिविर लगाकर लोगों को सूची देखने के लिए बुलाया। इस दौरान दो बूथों की सूची में चार नाम मिले, जो मृतक हैं। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि फार्म-7 भरने के बावजूद भी मृतकों के नाम सूची से नहीं कटे हैं। भाग संख्या 258 में क्रम संख्या 926 पर राधाकृष्ण पुत्र रामनरेश, क्रम संख्या 913 पर शिव गोविंद पुत्र भूलन एवं भाग संख्या 257 में क्रम संख्या पर 363 पर मनोज मोदनवाल पुत्र रमाकांत एवं क्रम संख्या पर 375 केशव पुत्र जेपी शर्मा मृतक हैं। इन सबका नाम सूची में है। वहीं, प्रसुन ने बताया कि उन्होंने फार्म-6 भरा था, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है।
विज्ञापन

पार्षद ऋषिमोहन वर्मा ने बताया कि उनके वार्ड में दो बूथों की मतदाता सूची में चार मृतकों के नाम मिले हैं, जबकि कुछ पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची में नहीं है। अभी अन्य बूथों की सूची को भी देखा जा रहा है। इस मामले में जिला प्रशासन को पत्रक देंगे ताकि भविष्य में सुधार हो जाए। शिविर में जयप्रकाश जायसवाल, संदीप कुमार, मो. आसिफ, प्रशांत राठौर, विवेक दीक्षित, आशा श्रीवास्तव, शांति देवी, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मतदाता सूची में किसी अपात्र व्यक्ति का नाम है तो उनके परिवार के लोग फाॅर्म-7 भर दें। इसी प्रकार नए नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें। ऑनलाइन माध्यम से फाम-6 भरते हैं तो उसे अपडेट किया जाएगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया सतत चलती रहेगी।
- विनीत कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें