फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छुट्टा पशुओं के लिए खुलेंगे पांच अस्थायी गो आश्रय स्थल

Mon, 16 Oct 2023 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। छुट्टा पशुओं की बढ़ रही समस्या के निदान के लिए जिले में पांच अस्थायी गो आश्रय स्थल खोले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन को जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। गो आश्रय स्थल में रहने वाले जानवरों के हरे चारे के लिए गांवों के चरागाहों को संरक्षित कर उसमें हरा चारा उगाया जाएगा। जिन गांवों की चरागाह की जमीन को किसी ने कब्जा किया है तो उसे मुक्त कराने का आदेश डीएम ने दे दिया है।
विज्ञापन

जिले में अभी 10 अस्थायी गो आश्रय स्थल चल रहे हैं। पांच स्थानों पर और खोले जाने हैं। इसके लिए पाली और चरगांवा में जमीन मिल गई है। तीन स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराने के लिए सीडीओ से कहा गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीके सिंह ने बताया कि अब तक बांसगांव और गोला तहसील से रिपोर्ट आई है कि वहां से 12 हेक्टेयर जमीन को अवमुक्त कराया जा चुका है। अन्य किसी तहसील से जमीन खाली कराने की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें