फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति समेत पांच को तीन साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में अदालत ने पति समेत पांच दोषियों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने प्रत्येक दोषी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषियों को 20 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

सजा पाने वालों में संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के राउतपार निवासी पति सुभाष यादव, सास रेशमा देवी, ससुर दूधनाथ, ननद पूजा और नंदोई जगलाल यादव शामिल हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पीड़िता पूजा यादव का विवाह 19 नवंबर 2017 को सुभाष यादव के साथ हुआ था। शादी के बाद जब वह विदा होकर ससुराल पहुंची तो पति और ससुराल के अन्य लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। संवाद
विज्ञापन

क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें