फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महेवा मंडी की बदली सूरत, स्वच्छता से सुविधाओं तक हुए कई काम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नवीन मंडी स्थल महेवा में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य कराए गए हैं। स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान के तहत शुक्रवार को मंडी परिसर में दीपोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान में योगदान देने, समय से भुगतान करने और व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले किसानों और व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत मंडी परिसर में साफ-सफाई कराने के साथ कार्यालय और चेकपोस्ट की रंगाई-पुताई कराई गई। नालियों और वाटर कूलर की मरम्मत भी कराई गई। इसके अलावा दूध मंडी में सीसी रोड और आरसीसी नाली का निर्माण कराया गया। सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत, सब्जी मंडी की कैंटीन का सुधार और निरीक्षण भवन की रंगाई-पुताई भी कराई गई। समारोह में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत बिजली का करंट लगने से जान गंवाने वाले किसान रामशरण प्रसाद के आश्रित देव नारायण को तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि मंडी में स्वच्छता और सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही किसानों और व्यापारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह रहे। इस दौरान मंडी परिषद के अधिकारी, किसान, व्यापारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें