संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के बेलहर खुर्द चौराहे पर रविवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र के सुपौली निवासी 18 वर्षीय रामसोहन चौधरी पुत्र रामसूरत चौधरी गांव के राजेश चौधरी पुत्र श्यामसुंदर के साथ अपने गांव से शादी में शामिल होने के लिए बेलहर खुर्द गए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
बेलहर खुर्द चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी मेंहदावल भेजवाएं। जहां देखते ही डाक्टरों ने रामसोहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राजेश कुमार का इलाज चल रहा है।
मृतक तीन भाइयों में राम सोहन सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने घायल राजेश चौधरी बाइक चला रहा था। जबकि मृतक रामसोहन चौधरी पीछे बैठा था। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।