फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: देवरिया में 5 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 15

Sun, 17 May 2020 07:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बढ़ा खतरा, पॉच  और लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
  • निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दो को किया गया है होम क्वारंटीन
  • 24 घंटे में मिले 11 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लोगों के आगमन के बाद कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में दहशत फैल गई। सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है।

विज्ञापन


इसमें दो को इलाज के दौरान रिपोर्ट निगेटिव आने पर होम क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन सेंटर लाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। अफसरों ने गांवों को सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया  है।

कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 18 दिनों में 15 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सदर कोतवाली के महुई गांव में ट्रक से पांच लोग 11 मई को आए। संदेह होने पर दो लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इसी तरह मदनपुर थाना क्षेत्र के यद्दू परसिया गांव निवासी युवक जयपुर से आया, जो जांच में संक्रमित निकला। इसके अलावा मुंबई से आने वाले भीमपुर गौरा और शहर के उमानगर मोहल्ला निवासी एक-एक लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

62 कोरोना संदिग्धों के लिए गए सैंपल

उमानगर मोहल्ले का कुछ एरिया, अन्य संक्रमितों के गांवों को सील कर दिया गया है। सभी लोग घर पर रहने के बाद जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। इनकी ट्रेवेलिंग हिस्ट्री खंगालने के बाद संपर्क में रहने वालों को क्वारंटीन सेंटर लाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

गांव पहुंचे अफसरों ने लोगों को घरों में रहने के लिए जागरूक किया और सील करा दिया। गांव में पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी जमे हैं और सैनिटाइज कराया जा रहा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि गांवों को सील कर दिया गया है।  संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों को क्वारंटीन किया जा रहा है। सभी की सैपलिंग कराई जाएगी।

बुखार डेस्क पर आए 300 से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कोरोना संदिग्ध 62 लोगों के सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए। अभी तक 700 से अधिक कोरोना संदिग्धों की जांच हो चुकी हैं।  पॉजिटिव आने वालों में एक को छोड़ सभी मुंबई से आने वाले हैं।

 
विज्ञापन

भोर से ही दौड़ते रहे स्वास्थ्यकर्मी

देवरिया जिले में शनिवार को देर रात तक छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को भोर में दो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। आनन-फानन दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। कुछ देर बाद तीन और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

उधर, रनिहवा गांव में क्वारंटीन किए गए संदिग्ध तीन लोग अपने घर चले गए थे। इसको लेकर गांव में हड़कंप मच गया था। सूचना पर एसीएमओ डॉ. संजय चंद और स्थानीय स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे। बावजूद लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। पुलिस के पहुंचने के बाद तीनों लोग घरों से निकले। इनको क्वारंटीन कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें