फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गोदाम की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत

Wed, 16 Dec 2020 11:56 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, झंगहा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके में एक प्राइवेट गोदाम की दीवार मंगलवार की देर शाम गिर गई। हादसे में पांच मजदूर मलबे में दब गए। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर टोला पिपरहिया निवासी जवाहिर निषाद (58) को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर के पिपरहिया गांव निवासी जवाहिर निषाद दिहाड़ी पर पल्लेदार के रूप में ब्रह्मपुर हाट बाजार शाखा में काम करता था। ब्रह्मपुर हाट शाखा में जगह नहीं होने के कारण बेलही मोड़ स्थित एक प्राइवेट गोदाम में धान खरीद करके रखा जा रहा है। उसी गोदाम में जवाहिर निषाद व पिपरहिया गांव के ही फागू (45), कन्हैया (50) धान की बोरी रख रहे थे। उनके साथ दो अन्य मजदूर भी थे।

इसी बीच गोदाम की दीवार गिर गई। जवाहिर, फागू, कन्हैया समेत पांच मजदूर दीवार के मलबे में दब गए। घायल जवाहिर, फागू और कन्हैया आदि को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जवाहिर, फागू व कन्हैया को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में जवाहिर की मौत हो गई। वहीं अन्य दो मजदूरों को हल्की चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहिर की मौत की खबर उनके परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। जवाहिर की पत्नी शीला देवी रो-रो कर अचेत हो जा रही थी। जवाहिर के दो बेटे रविंद्र व सूर्यनारायण तथा दो बेटियां बबिता व अंजनी हैं। जिसमें से एक बेटी की शादी अभी 15 दिन पूर्व ही हुई है। परिजनों का आरोप है कि गोदाम की दीवार सात आठ साल पुरानी है और जर्जर हो चुकी है।
 
ब्रह्मपुर के हाट बाजार शाखा के एसएमआई भारत कुमार ने बताया कि तीन माह पहले मेरी पोस्टिंग हुई है। हाट बाजार शाखा व प्राइवेट गोदाम की दीवार ठीक थी। प्रथमदृष्टया बोरा टकराने से दीवार गिरी है।

माईधिया चौकी इंचार्ज अभिनव मिश्रा ने बताया कि गोदाम की दीवार गिरने से मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें