फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच दिन बाद ही नदी में डूबा युवक, घर की खुशियां मातम में बदली

Mon, 10 Aug 2020 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
मृतक शाहिद। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बानगंगा नदी में नहाने गए धनौरा मुस्तहकम गांव निवासी शाहिद (22) की डूबने से मौत हो गई। शाहिद का बृहस्पतिवार को ही निकाह हुआ था। स्थानीय गोताखोरों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाहिद का शव तलाश कर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


दुखी पिता रहमत अली ने बताया कि शाहिद घर का बड़ा बेटा था, मुंबई में सैलून चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। लॉकडाउन के कारण ईद से पहले ही लौट कर आया था। बृहस्पतिवार को ही उसकी शादी मैना परसा निवासी खुशबुन्निसा से हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

परिवार के साथ गया था नहाने

परिवार में अभी शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे शाहिद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बानगंगा नदी नहाने के लिए निकला था। अचानक खबर आई कि वह नदी में डूब गया।

खबर सुनते ही नवविवाहिता खुशबुन्निसा बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवार के सदस्य नदी की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। शाम करीब चार बजे गोताखोरों को शाहिद का शव मिल सका।

घटना की जानकारी लेने तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शोहरतगढ़ के प्रभारी थानाध्यक्ष रामदरस आर्या ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें