संतकबीरनगर जिले में बृहस्पतिवार को पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। आठ मरीज स्वस्थ हुए। 1743 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2951 लोग संक्रमित मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि पांच लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र में एक व अन्य जनपद के एक लोग शामिल हैं। आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 2951 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 72 केस एक्टिव हैं। 2839 लोग ठीक हो चुके है। 1743 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3062 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे जांच करा लें।