फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पास, 24 घंटे में 260 नए मरीज मिले, पांच की मौत

Thu, 03 Sep 2020 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में 24 घंटे में कोरोना के 260 नए मरीज मिले हैं। वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पांच मरीजों की मौत हो गई है। संक्रमितों में रेलवे अस्पताल, जिला कारागार, सीएचसी पिपरौली के कर्मी शामिल हैं। वहीं, जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के करीब (9955) पहुंच गया है। इनमें से 6964 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव मरीज 2857 हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 134 हो गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिला कारागार में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 140 से ज्यादा कैदी संक्रमित मिल चुके हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बुधवार को जिला जेल के 24 लोग और संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा रेलवे अस्पताल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रेलवे अस्पताल में एक बार फिर चार कर्मी संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व यहां दो दर्जन से अधिक कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं, सीएचसी पिपरौली और सीएचसी गोला बाजार के एक-एक कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


संक्रमितों में शहर और ग्रामीण  क्षेत्र के कई परिवार भी शामिल हैं। आवास विकास कॉलोनी के एक ही परिवार के दो लोग, पालिका आवास मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के दो लोग, केवला चक में एक ही परिवार के दो लोग, इसी मोहल्ले के एक ही परिवार के दो लोग, कुरमौल में एक ही परिवार के तीन लोग, तरकुलहा में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 52 मरीज

शहरी क्षेत्र में बुधवार को 129 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र के सबसे अधिक 52 मरीज शामिल हैं। गोरखनाथ में 234, कोतवाली में आठ, कैंट में 22, चिलुआताल में एक, रामगढ़ ताल में 12, गुलहरिया में पांच, राजघाट में छह मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 108 नए मरीज मिले हैं। इनमें बड़हलगंज में चार, बेलघाट, खजनी, ब्रह्मपुर, जंगल कौड़िया में एक-एक, भटहत और कैंपियरगंज सात-सात, चरगांवा में नौ, गगहा में तीन, कौड़ीराम में पांच, खोराबार में 20, पाली में छह, पिपराइच में चार, पिपरौली में 10, सजहनवां में पांच, सरदारनगर में 18, उरूवा में तीन, गोला में तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 23 मरीज और शामिल हैं।

कोरोना संक्रमित पांच की बीआरडी में मौत  
बुधवार को पांच कोरोना संक्रमितों की मौत बीआरडी में हुई है। इनमें एक 40 साल का युवक देवरिया का रहने वाला है। बाकी चारों जिले के ही निवासी हैं। हालांकि, इन मौतों को स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अब तक अपलोड नहीं किया गया है। यही वजह है कि इनकी संख्या अब तक कुल मौत के आंकड़ों में नहीं जोड़ी गई है। बताया जाता है कि आर्यनगर की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग को मंगलवार को बीआरडी में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के मेवातीपुर की रहने वाली 45 वर्ष की महिला की मौत बुधवार सुबह हुई है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घोषीपुर के रहने 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हुई है। देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को 10 अगस्त को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है।

कोतवाली क्षेत्र के जटाशंकर चौराहा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सुबह हुई है। इन्हें 21 अगस्त को भर्ती किया गया था। मौत के बाद शव को कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें