कोरोना संकटकाल के बीच क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए ऑनलाइन रोजगार मेला के आयोजन किया गया है। जिसमें पांच कंपनियां 1190 युवाओं को गोरखपुर समेत पूरे यूपी में नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी।
हाईस्कूल से लेकर एमए उर्त्तीण, आईटीआई प्रशिक्षु नौकरी के लिए 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक युवाओं को आवेदन के लिए
sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करना होगा।
सेवा योजना दफ्तर की ओर से प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद पूरी जानकारी पांचों कंपनियों को भेज दी जाएगी। जिसके बाद कंपनी की ओर से युवाओं का फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाएगा। बाधा पार करने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इसके बाद उन्हें कंपनी के लिए काम शुरू करना है। जब तक युवाओं को बुलाया न जाए। किसी भी सूरत में उन्हें क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय या संबंधित कंपनी के पास इंटरव्यू के लिए नहीं जाना है।
ये कंपनियां दे रही रोजगार का मौका
कंपनी का नाम पदनाम रिक्तियां आयु अपेक्षित वर्ग कार्य का विवरण वेतन
1. शिवाशक्ति बॉयो सेल्स ट्रेनी 50 20-32 पुरूष कृषि उपकरण 10100
टेक्नोलॉजी लिमिटेड
2. पुखराज हेल्थ केयर मैनेजर 70 18-25 पुरूष, महिला मार्केटिंग 8000
3. बीआईएस सेनेट्री अटेंडेंट 800 18-45 पुरूष, महिला हाउसकीपिंग 10000
सुपरवाइजर, मैनेजर सैनिटाइजेशन
4. सोनम एक्वा एचआर एग्जीक्यूटिव 220 18-40 पुरूष, महिला एचआर, मैनेजर 10001
हेल्थ केयर टेलीकॉलर, मैनेजर टेलीकॉलर
5 एक्वा हेल्थ सेल्स मैनेजर, सर्वे 50 18-35 पुरूष,महिला सेल्स एग्जीक्यूटिव 10500
केयर पटना एग्जीक्यूटिव, सुपरवाइजर
सेवायोजन के सहायक निदेशक अवधेंद्र वर्मा ने कहा कि कोरोना के संकट को देखते हुए ऑनलाइन इंटरव्यू की रणनीति तैयार की गई है। ताकि युवाओं को एक जगह एकत्रित भी न होना पड़े और उन्हें रोजगार का अवसर भी घर बैठे सुलभ हो। पांच कंपनियां ऑनलाइन रोजगार मेला में शामिल होंगी। इच्छुक युवा सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।