फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवती के घर ईंट व अश्लील शब्द लिखकर फेंकने वाले पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Mon, 31 Oct 2022 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पीड़ित युवती परिवार के साथ ईंट-पत्थर व कागज झोले में लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में युवती के घर ईंट-पत्थर व अश्लील शब्द कागज पर लिखकर फेंकने के मामले में पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती परिवार के साथ शनिवार को थाने पहुंचकर शिकायत की थी।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान आफताब, अरबाज, अरमान, मेराज व सिराज के रूप में हुई है। युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि पड़ोसी रोजाना उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंक देते हैं। कई बार कागज पर अश्लील शब्द व फोटो बनाकर भेजते हैं। वह लड़की को बदनाम करने की धमकी देते हैं।

पीड़ित युवती परिवार के साथ ईंट-पत्थर व कागज झोले में लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें