इनकी हुई गिरफ्तारी
तस्करों की पहचान गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर 2 निवासी विशाल निषाद, कमलेश यादव उर्फ कल्लू, कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के करबलाटोला निवासी जुल्फेकार आलम, सेमरा हरदो निवासी आमिर खान उर्फ मोनू और सेवरही क्षेत्र के मुस्तकिल अगरवा निवासी साहिल शेख के रूप में हुई।
दो से ढाई लाख में खरीदते थे एक गाय, लगेगा गैंगस्टर
एसपी ने बताया कि आरोपी बिहार के माधोपुर पशु मंडी जाकर सौदा करते थे। एक गाय दो से ढाई लाख रुपये में खरीदते थे। यहां से उन्हें बांग्लादेश भेज देते थे। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पूछताछ में बिहार के कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।
बाइक से करते थे रेकी, फिर वारदात
एसपी सिटी ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले विशाल और कमलेश बाइक से पशु तस्करों के लिए रेकी करते थे। इसके बाद वारदात का अंजाम दिया जाता था। बाइक सवार पिकअप से आगे चलकर रास्ता दिखाते थे। खतरा होने पर इशारा करते थे। इसपर पशु तस्कर ईंट, पत्थर चलाने के साथ पिकअप से ठोकर मारकर और तमंचा से फायर कर आगे बढ़ जाते थे।
जुल्फेकार के बहन के नाम पिकअप, विशेष इंतजाम भी
पकड़ी गई पिकअप जुल्फेकार की बहन के नाम पर है। कुछ महीने पहले ही उसने खरीदा था। बंफर के आगे लोहे का मजबूत बोनट बनाए थे। इस तरह का इंतजाम किया था कि पिकप से टक्कर मारते ही, सामने वाली गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाए। पिकअप में ईंट, पत्थर और पशुओं को लादने के बाद बांधने वाली स्सी भी मिली है।