फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच पशु तस्कर गिरफ्तार, लगेगा गैंगस्टर

Thu, 02 Jun 2022 12:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले विशाल और कमलेश बाइक से पशु तस्करों के लिए रेकी करते थे। इसके बाद वारदात का अंजाम दिया जाता था। बाइक सवार पिकअप से आगे चलकर रास्ता दिखाते थे। खतरा होने पर इशारा करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर से पशुओं की चोरी कर तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर फायरिंग कर भाग रहे थे, लेकिन एसओजी और तिवारीपुर पुलिस ने डोमिनगढ़ के पास घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच गाय, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बुधवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कुछ महीने पहले पशु तस्कर तिवारीपुर पुलिस पर पथराव कर फरार हो गए थे। इसके बाद से पुलिस की टीमें लगी थीं। बुधवार सुबह पशु तस्करों के तिवारीपुर में होने की सूचना मिली।
 
इसी आधार पर एसओजी प्रभारी मनीष यादव अपनी टीम व तिवारीपुर पुलिस के साथ  मिलकर घेराबंदी की। डोमिनगढ़ रेलवे लाइन के पास पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हो गई। एसपी ने बताया कि तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक कर भागने का प्रयास किया था। बरामद पिकअप में पांच गाय लादी गई थीं। पिकअप के साथ साथ ही दो तस्कर बाइक से चल रहे थे। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
तस्करों की पहचान गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर 2 निवासी विशाल निषाद, कमलेश यादव उर्फ कल्लू, कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के करबलाटोला निवासी जुल्फेकार आलम, सेमरा हरदो निवासी आमिर खान उर्फ मोनू और सेवरही क्षेत्र के मुस्तकिल अगरवा निवासी साहिल शेख के रूप में हुई।

दो से ढाई लाख में खरीदते थे एक गाय, लगेगा गैंगस्टर
एसपी ने बताया कि आरोपी बिहार के माधोपुर पशु मंडी जाकर सौदा करते थे। एक गाय दो से ढाई लाख रुपये में खरीदते थे। यहां से उन्हें बांग्लादेश भेज देते थे। आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पूछताछ में बिहार के कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।

बाइक से करते थे रेकी, फिर वारदात
एसपी सिटी ने बताया कि गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले विशाल और कमलेश बाइक से पशु तस्करों के लिए रेकी करते थे। इसके बाद वारदात का अंजाम दिया जाता था। बाइक सवार पिकअप से आगे चलकर रास्ता दिखाते थे। खतरा होने पर इशारा करते थे। इसपर पशु तस्कर ईंट, पत्थर चलाने के साथ पिकअप से ठोकर मारकर और तमंचा से फायर कर आगे बढ़ जाते थे।

जुल्फेकार के बहन के नाम पिकअप, विशेष इंतजाम भी
पकड़ी गई पिकअप जुल्फेकार की बहन के नाम पर है। कुछ महीने पहले ही उसने खरीदा था। बंफर के आगे लोहे का मजबूत बोनट बनाए थे। इस तरह का इंतजाम किया था कि पिकप से टक्कर मारते ही, सामने वाली गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाए। पिकअप में ईंट, पत्थर और पशुओं को लादने के बाद बांधने वाली स्सी भी मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें