फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: एम्स में प्रोस्टेट कैंसर के मरीज की हुई पहली सर्जरी, अंतिम चरण में पहुंच चुकी थी बीमारी

Sat, 26 Jun 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कुशीनगर निवासी 65 वर्षीय रमाकांत यादव को पेट व उसके नीचे दर्द रहता था। उसने कई डॉक्टरों से इलाज कराया। लेकिन उसे  राहत नहीं हुई। थक-हार कर वह एम्स पहुंचा।
विज्ञापन
AIIMS Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शुक्रवार से बड़े ऑपरेशन की शुरुआत कर दी गई है। पहली बार कुशीनगर के प्रोस्टेट कैंसर के मरीज का ऑपरेशन किया गया। मरीज का कैंसर अंतिम चरण में था। अब मरीज की तबीयत में सुधार है। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही उसने भोजन भी किया। डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुशीनगर निवासी 65 वर्षीय रमाकांत यादव को पेट व उसके नीचे दर्द रहता था। उसने कई डॉक्टरों से इलाज कराया। लेकिन उसे  राहत नहीं हुई। थक-हार कर वह एम्स पहुंचा।

सर्जरी की ओपीडी में डॉ. गौरव गुप्ता उससे मिले और जांच कराने की सलाह दी। जांच में कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके ऑपरेशन का फैसला लिया गया। तीन दिन पहले उसे एम्स के नान कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर के निर्देशन में डॉ. गौरव गुप्ता व डॉ. आशीष जायसवाल ने सफल ऑपरेशन किया। एनेस्थिसिया की डॉ. विजेता वाजपेयी, डॉ. प्रियंका द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सर्जरी विभाग के डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र पीपल, अस्थि रोग विभाग के डॉ. अजय भारती भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें