फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज में पहले कोरोना संदिग्ध की मौत, रिपोर्ट आने के बाद हुआ खुलासा

Tue, 31 Mar 2020 07:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज की सोमवार को मौत हो गई थी, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कोरोना बताया जा रहा है। यह जानकारी मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी इस रिपोर्ट को केजीएमयू दोबारा जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 


मृतक बस्ती जिले का रहने वाला था, प्रशासन ने एहतियातन बस्ती में उसके घर और आसपास के इलाके को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। बता दें कि सोमवार देर रात ही डॉक्टरों की टीम ने आनन-फानन में मरीज के लार का नमूना लेकर जांच के लिए आरएमआरसी सेंटर में भेजा था। जिसकी रिपोर्ट आज मंगलवार को आई है। 

जानकारी के अनुसार, बस्ती के दरगहिया निवासी हसनैन अली (25) की तबीयत खराब होने पर रविवार को परिजन उसे बीआरडी मेडिकल कालेज लेकर आए थे। बताया जाता है कि उसको सांस लेने में तकलीफ थी। इसकी वजह से ट्रॉमा सेंटर से उसे मेडिसिन के वार्ड नंबर 14 में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें