फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मामूली विवाद में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सहित आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा

Sun, 27 Jun 2021 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस व भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
देवरिया जनपद के भटनी कस्बे के छोटी गंडक नदी पुल पर शनिवार की रात में गुटखा खरीदने को लेकर विवाद हो गया। इ दौरान पथराव व ताबातोड़ फायरिंग के बाद दहशत फैल गई। मामला ब्लॉक प्रमुख पद के भाजपा के दावेदार व हियुवा नेता से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने रात में समझौता करने में जुटी रही, पर दुकानदारों की जिद्द के कारण रविवार की सुबह हियुवा नेता गिरधारी तिवारी सहित आधा दर्जन समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


भटनी विकास खंड के नोनापार निवासी हियुवा के जिला उपाध्यक्ष गिरधारी तिवारी भटनी से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार हैं। रात में प्रचार से लौट रहे थे तो उनके वाहनों का काफिला भटनी के पक्के पुल पर पहुंचा। इसमें शामिल कुछ युवकों का गुटखा खरीदने को लेकर नकहनी निवासी दुकानदार वकील यादव से विवाद हो गया। 

मामला धीरे-धीरे बढ़ गया और ईंट पत्थर चलने लगा। इस दौरान कुछ दबंग युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे दुकानदार और आसपास के लोग भड़क गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


घटना को लेकर पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त की अगुवाई में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पक्के पुल पर लोगों ने जाम लगा दिया। घटना को लेकर रात में समझौता करने के लिए संभावित प्रत्याशी की ओर से काफी प्रयास किया गया लेकिन दूसरा पक्ष नहीं माना तो रविवार की सुबह पुलिस ने हियुवा नेता गिरधारी तिवारी सहित आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया की तहरीर के आधार पर गिरधारी तिवारी समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें