फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दलित को मारपीट कर झोपड़ी फूंकी, तीन पर केस

Wed, 12 Jul 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
झंगहा में झोपड़ी में लगाई आग
विज्ञापन
ब्रह्मपुर। झंगहा इलाके के गोपलापुर में सोमवार की रात मनबढ़ों ने मारपीट कर दलित की झोपड़ी में आग लगा दी। आरोप है कि मनबढ़ों ने पुलिस को सूचना देने पर जानमाल की भी धमकी दी है। पुलिस दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपलापुर निवासी शशिकेश पुत्र हृदय नारायण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह घर से अंडा फार्म पर जा रहा था। गांव के ही विमलेश यादव ने उनको रोक लिया और गाली-गलौच करने लगा। शोर सुनकर उसके परिवार के दुर्गेश यादव व देवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंच कर उसकी पिटाई कर करने लगे। बाद में वह उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सूचना देने पर जानमाल की धमकी देने के साथ सुलह का दबाव बना रहे है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें