फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विरोध के बाद नहीं चला जीडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों पर मंगलवार को अतिक्रमण नहीं हटाया गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद जीडीए ने कार्रवाई नहीं की। हालांकि, बुधवार को दोबारा टीम के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


जीडीए ने खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की है। इसके लिए अधिग्रहित की गई कुछ जमीनों पर मकान बने हुए हैं। जीडीए की ओर से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पहले चरण में जीडीए की टीम उन्हीं निर्माणों पर कार्रवाई कर रही है, जहां पर कोई रहता नहीं है। सोमवार को जब जीडीए की टीम पहुंची तो लोगों ने विरोध जताया। हंगामा होने पर जीडीए का बुलडोजर लौट आया। हालांकि इसके पहले कुछ कार्रवाई हो चुकी थी। मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार को टीम के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें