फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पटाखे से झोपड़ी में लगी आग, सिलेंडर फटने से अगल-बगल के घर भी जले

Fri, 05 Nov 2021 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़हलगंज

सार

बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के आसपास खड़ेसरी गांव के नई बस्ती मे लालसा की झोपड़ी मे रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बन रहा था। इस दौरान उनकी झोपड़ी पर जलता पटाखा गिरा और देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़हलगंज क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात सांई मंदिर के निकट नई बस्ती में एक झोपड़ी में पटाखे से आग लग गयी। झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलेंडर फटा तो कई अन्य घर भी जल गए। हादसे से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के आसपास खड़ेसरी गांव के नई बस्ती मे लालसा की झोपड़ी मे रसोई गैस सिलिंडर पर खाना बन रहा था। इस दौरान उनकी झोपड़ी पर जलता पटाखा गिरा और देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान आग से रसोई गैस सिलेंडर फट गया और आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। 

आग की लपटों से लालसा, कौलेसर, मोहन, शिवकुमार, नंदलाल, दयानंद, रंगलाल, संतलाल, राजू, जगदीश, राजाराम, जयनारायण, टीकोरी, राजनाथ, जयहिंद, अंबिका आदि ग्रामीणों की झोपड़ी जल गई। तीन-चार झोपड़ियों मे रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। आग की चपेट मे एक बाइक भी जल गई। आग की विकरालता से बस्ती मे अफरातफरी मची गई। बहरहाल किसी के घायल होने की सूचना नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें