फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के उरुवा कस्बे से सटे घुचियारी गांव में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल के गोदाम में आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

घुचियारी निवासी अनवर अली के घर के पीछे जूता-चप्पल का गोदाम है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ ही देर में आग ने वहां रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग से गोदाम में रखे जूता-चप्पल के कुछ बंडल जल गए। समय रहते आग बुझने से आसपास के मकानों तक लपटें नहीं पहुंचीं। थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें