फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, हादसे में कोई हताहत नहीं

Fri, 09 Jan 2026 03:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में शुक्रवार को सुबह 11 बजे अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही रेस्टोरेंट में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय रेस्टोरेंट में कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से रेस्टोरेंट को आंशिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Trending Videos

आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या रसोई में गैस से जुड़ी तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

घटना के दौरान नौका विहार क्षेत्र में कुछ समय के लिए आवाजाही प्रभावित रही। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा मानकों का पालन करें। इस घटना के बाद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सहित नौका विहार परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें