गोरखपुर। जनगणना के प्रशिक्षण के दौरान दो दिनों में 64 प्रगणक और सुपरवाइजर अनुपस्थित रहे। डीएम ने सख्ती बरतते हुए सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में तीन दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। 20 और 21 अप्रैल को जोन-1 में 12, जोन-2 में 11, जोन-3 में 11, जोन-4 में 14 तथा जोन-5 में 16 प्रगणक और सुपरवाइजर अनुपस्थित रहे। डीएम ने जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-11 के उपबंधों के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जिसकी ड्यूटी लगाई गई है उसे प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी जनगणना का प्रशिक्षण दिया जाएगा।