फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोवंश ले जा रहा पिकअप पलटा, साइकिल सवार और गाय की मौत

Wed, 22 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा पशु को बचाने में अनियंत्रित हुई गाड़ी, सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर
विज्ञापन

झंगहा क्षेत्र में सुबह 6 बजे हादसा, एक और पशु भी चपेट में आया

खोराबार/झंगहा। झंगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति और एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक आवारा पशु भी हादसे का शिकार हो गया। घटना सुबह करीब 6 बजे गहिरा चौबे टोला के पास गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर हुई।
जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के छितौनी निवासी राजकुमार यादव पिकअप से रामसागर सिंह के साथ दो दुधारू गायों को लेकर गोरखपुर के मंगल बाजार, छपिया नौसड़ स्थित मेले में बेचने जा रहे थे। गहिरा चौबे टोला के पास अचानक एक आवारा पशु वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे साइकिल से जा रहे गहिरा कोहरान टोला निवासी लोभित प्रसाद (50) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वाहन सड़क किनारे लगे पत्थर से टकराकर पलट गया। हादसे में लोभित प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप में लदी एक दुधारू गाय और सामने आया आवारा पशु भी मारे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें