फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर पर पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के दिव्यनगर में घर पर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने घटना का सीसीटीवी फुटेज होने की बात भी पुलिस को बताई है। पुलिस ने एक आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

दिव्यनगर निवासी अजय मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब 6:45 बजे सुधांशु मिश्र, मृत्युंजय मिश्र और कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें