फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत में पत्नी समेत तीन पर दर्ज हुआ हत्या का केस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई थी ये बात

Fri, 25 Dec 2020 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल पुलिस ने खिरवनिया गांव में हुई युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी समेत तीन नामजद और अज्ञात लोगों पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है। युवक के घर वालों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। कोर्ट के आदेश पर दो माह बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेलीपार के खरोहवा गांव निवासी रामकरन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके बेटे मजनू का रामगढ़ताल के खिरवनिया गांव की रहने वाली युवती गुड़िया से प्रेम संबंध था। दो जून 2019 को मजनू और गुड़िया ने बसियाडीह मंदिर में शादी कर ली थी। गुड़िया के घर वाले रिश्ते के खिलाफ थे। वे लोग मजनू को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

कई बार गुड़िया के परिजन मजनू को खोजते हुए घर भी आए थे। शादी के कुछ दिन बाद गुड़िया अपने मायके चली गई। 22 अक्तूबर 2020 को गुड़िया ने फोन करके मजनू को खिरनिया गांव में बुलाया था। 24 अक्तूबर को मजनू की लाश गांव के बाहर पेड़ पर लटकती हुई मिली थी। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचे तो स्थानीय लोगों से पूछने पर पता चला कि 23 अक्तूबर की रात में गुड़िया ने अपनी मां सुधा, पिता रामसकल और कई अन्य लोगों के साथ मिलकर मजनू की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारे जाने की पुष्टि होने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए रामगढ़ताल थाना प्रभारी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें