फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी के अपहरण के आरोप में युवक और परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी से बार-बार छेड़खानी करने वाला युवक दो जनवरी को किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजन खोजबीन के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं लगा सके। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने तहरीर में बताया कि युवक लगातार उनकी बेटी को परेशान करता था। दो जनवरी को किशोरी को लेकर युवक भाग गया। जब मां किशोरी के बारे में पूछताछ के लिए युवक के घर गईं, तो आरोपी के परिजनों ने गाली-गलौज की। तहरीर के आधार पर सहजनवां पुलिस ने आरोपी युवक करण, सुन्नर और दुर्गावती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें