फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्व पार्षद और बेटे पर धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाने में पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी और उनके बेटे रजत चौधरी के खिलाफ धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विकास नगर जब्ती टोला निवासी अरविंद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दोनों ने उनके परिवार को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अरविंद शर्मा के मुताबिक, रविवार रात करीब नौ बजे उनके बड़े भाई आकाश शर्मा घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान रजत चौधरी वहां पहुंचा और उनके भाई को गालियां देने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी भी मौके पर आए। तहरीर के अनुसार, पूर्व पार्षद ने अपने बेटे से कहा कि अभी मत मारो, एक सप्ताह बाद घर में घुसकर पूरे परिवार को मारा जाएगा। इस कथित धमकी के बाद परिवार के लोग भयभीत हैं। अरविंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी पूर्व पार्षद और उनका बेटा उनके घर पर मारपीट करने आए थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस अधिकारी को दी थी। उन्होंने दोनों को मनबढ़ बताते हुए उनके आपराधिक इतिहास का भी आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए पूर्व पार्षद और उनके बेटे को जिम्मेदार माना जाए। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें