फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आग लगाने के मामले में पूर्व प्रमुख समेत पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके के मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी गांव में राजस्व टीम की पैमाइश के दौरान युवक के खुद को आग लगाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने झुलसे युवक नागेंद्र प्रताप उर्फ मानसिंह के पिता गंगा सागर की तहरीर पर पीड़िता गुड्डी देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक जायसवाल समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने नागेंद्र पर डीजल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, बुधवार को गुड्डी देवी एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के दबाव में पुलिस पर न्याय न देने और उन्हें ही मामले में फंसाने का आरोप लगाया। गुड्डी देवी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी बात रखने की भी बात कही है। मौलाखोर में करीब एक एकड़ बेशकीमती जमीन को लेकर गुड्डी देवी और उनके चाचा गंगा सागर सिंह के बीच लंबे समय से विवाद है। मामला अदालत तक पहुंच चुका है। गुड्डी देवी का दावा है कि जमीन से संबंधित मुकदमा वह हाईकोर्ट से जीत चुकी हैं। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार डॉ. भागीरथी और लेखपाल दिलीप सिंह पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजस्व टीम तीसरी बार पैमाइश करने पहुंची थी। पैमाइश शुरू होते ही दोनों पक्षों में विवाद और हंगामा हो गया। इसी दौरान नागेंद्र ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। नागेंद्र पर पहले से गुड्डी देवी पर हमले के आरोप में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है।
सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि गंगा सागर की तहरीर पर गुड्डी देवी, अशोक जायसवाल, विनय, अखिलेश समेत पांच के खिलाफ आग लगाने, दंगा फैलाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें