फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाभी से दुष्कर्म के आरोप में देवर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Thu, 24 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा पुलिस ने बुधवार को भाभी से दुष्कर्म के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक महिला ने अपने अविवाहित देवर उमेश प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि 17 सितंबर की आधी रात वह झोपड़ी में अकेली सो रही थी। इसी दौरान देवर जबरन झोपड़ी में घुस आया और डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर पर सास के जागने पर आरोपित जानमाल की धमकी देते हुए टटिया फाड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश शुरू की। एसआई पुनीत कुमार यादव और कांस्टेबल अनूप कुमार यादव ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें